धनबाद–बोकारो मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, इलाके में मचा हड़कंप, रास्ता बंद; ट्रैफिक डायवर्ट

Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 11:49 AM

road suddenly caves in on dhanbad bokaro route panic ensues in the area route

Jharkhand News: धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क पर अचानक जमीन धंस गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं।

Jharkhand News: धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क पर अचानक जमीन धंस गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं।

सड़क पर कई जगहों पर दरारें साफ नजर आ रही
दरअसल, बताया जा रहा है कि धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब 2 फीट तक जमीन धंस गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं, बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!