Deoghar Road Accident: बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रहे पिता को बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Edited By Khushi, Updated: 22 Jul, 2025 03:13 PM

school bus collides with two wheeler in deoghar father dies

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। बस में सवार विद्यार्थी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लक्षण प्रसाद ने बताया कि बोमपास कस्बे में बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।

लोगों ने बस की हालत पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बस चालक के पास लाइसेंस नहीं था। वहीं, मामले में डीएसपी ने कहा कि आरोपों की पुष्टि की जाएगी और चालक से पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!