Jharkhand News: सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, नक्सल डंप को किया ध्वस्त

Edited By Harman, Updated: 01 Apr, 2025 08:48 AM

security forces demolished naxal dump in jharkhand

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चलाए जा रहे सर्च अभियान में सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में...

चाईबासा: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चलाए जा रहे सर्च अभियान में सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया। डंप से विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।  
पुलिस अधीक्षक ने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं। इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन , झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

8/1

1.4

Gujarat Titans

Royal Challengers Bengaluru are 8 for 1 with 18.2 overs left

RR 5.71
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!