Edited By Harman, Updated: 01 Apr, 2025 01:10 PM

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलोें में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं इस दौरान मेघगर्जन व वज्रपात की...
Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलोें में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं इस दौरान मेघगर्जन व वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 अप्रैल यानी कल बुधवार को राज्य के 13 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है।
जानें किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
वहीं इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा जा रहा है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, चतरा में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे झारखंड में सबसे कम रहा। इधर राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।