Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ेगी भीषण गर्मी, 10 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानें अगले 5 दिन का मौसम

Edited By Khushi, Updated: 24 Mar, 2025 02:30 PM

jharkhand weather there will be severe heat in jharkhand mercury will rise

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। सुहावने मौसम के बाद अब राज्य वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। सुहावने मौसम के बाद अब राज्य वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

आज झारखंड में बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक आज झारखंड में आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। कोई चेतावनी भी नहीं है। 29 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश नहीं होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान करीब 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

बता दें कि पिछले 4 दिनों से राज्य में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली। राज्य में बारिश के दौरान ओलावृष्टि हुई। इस दौरान कई लोगों की वज्रपात से मौत भी हुई। वहीं, राजधानी रांची सहित कई जिलों का बीते रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही। राजधानी रांची में करीब एक मिमी बारिश हुई। बारिश और बादल के कारण तापमान गिरा रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गुमला और हजारीबाग के साथ-साथ संताल परगना के कई जिलों में भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक करीब 14 मिमी बारिश मैथन में हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!