"झारखंड में BJP की सरकार आई तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2000 रुपए", शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2024 12:23 PM

shivraj singh chouhan made a big announcement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को झारखंड के लातेहार में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान द्वारा बड़ी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार आने पर महिलाओं को 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने...

लातेहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को झारखंड के लातेहार में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान द्वारा बड़ी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार आने पर महिलाओं को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने दी जाएगी। साथ ही चौहान ने विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय धन के कथित दुरुपयोग के लिए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

"सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2000 रुपए"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा झारखंड में बीजेपी की अगर सरकार बनती है तो महिलाओं को प्रति माह 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता देंगे। बीजेपी के सत्ता में आने पर सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को मुफ्त सौर ऊर्जा दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा।

"झारखंड सरकार विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय धन का कर रही दुरुपयोग"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। झारखंड सरकार विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय धन का गलत इस्तेमाल कर रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने जल जीवन मिशन के पैसे झारखंड में भेजे थे ताकि हर गांव के घर में नलों से पानी की उपलब्धता हो। लेकिन हेमंत सोरेन पूरा का पूरा पैसा खा गए और लोगों के घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार ने मिलकर पूरे झारखंड को बर्बाद और तबाह कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पेपर लीक मोर्चा पार्टी बन गई है। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करके नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने का पाप कर रहे हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!