शिवराज सिंह एवं हेमंत विश्व के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में बनेगी मजबूत डबल इंजन सरकार: मरांडी

Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2024 11:04 AM

statement of babulal marandi

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी के निर्देशानुसार झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं असम सरकार...

 

रांचीः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी के निर्देशानुसार झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा जी सह प्रभारी बनाए गए हैं।

प्रदेश भाजपा ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों नेता अनुभवी, परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं।

वहीं मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह जी एवं हेमंत विश्व शर्मा जी ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों, कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!