देश में 400 से ज्यादा सीटें NDA गठबंधन मौजूदा PM मोदी के नेतृत्व में जीतने जा रहा है: चिराग

Edited By Nitika, Updated: 10 Dec, 2023 08:34 AM

statement of chirag paswan

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस बार देश में 400 से ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतने जा रहा है।

 

रांचीः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस बार देश में 400 से ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतने जा रहा है।

PunjabKesari

चिराग पासवान ने झारखंड के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में है। एनडीए गठबंधन पूरी तरीके से मजबूती से तैयार है। जिस तरीके से हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों के चुनाव के परिणाम आए है, जिसको सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। जब सेमीफाइनल इस तरीके का रहा है, तब इसमें कहीं संदेह नहीं है कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन पिछली बार से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। आगामी चुनाव में अपनी पार्टी को लेकर श्ऊ पासवान ने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन तय करेगा। फैसले वहीं लिए जाएंगे, जो गठबंधन को मजबूती देने का काम करेगा। बिहार, झारखंड हो या उत्तर प्रदेश, तमाम सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में इस बार जाएगी। बिहार में पिछली बार भी थी, उत्तर प्रदेश में भी थी। झारखंड में भी थी जो सीटें रह गई थी, इस बार संभवत: विपक्ष अपना खाता भी इन राज्यों में नहीं खोल पाएगी।

झारखंड में सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद करोड़ों रुपयों के मामले में पासवान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की गारंटी में आज की तारीख में पूरा देश विश्वास करता है। विपक्ष ने देश की राजनीति को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। मौजूदा एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री इसे समाप्त करने का प्रयास कर रहें हैं। जांच के बाद सभी जेल जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ उनके जीजा अरुण भारती, झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, झारखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी सुमेत अन्य नेता मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!