भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की मुख्यमंत्री में नहीं है हिम्मतः दीपक प्रकाश

Edited By Nitika, Updated: 09 Jun, 2024 08:48 AM

statement of deepak prakash

जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने तथा उनको बर्खास्त नहीं किए जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त किया है।

 

रांचीः जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने तथा उनको बर्खास्त नहीं किए जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त किया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वही दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द है और वही से सरकार चला रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड में भी इंडी गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बन्द हैं। उन्होंने इस्तीफा नही दिया है। लेकिन धन्य है राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन। उनके विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार घटित हो रही घटनाएं है।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी को डर है कि अगर आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो वे सरकार के सारे राज ईडी वालों को बता देंगे। प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को आलमगीर आलम को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र होकर कार्य करने देना चाहिए।B

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!