विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने स्टीफन मरांडी, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ

Edited By Khushi, Updated: 05 Dec, 2024 06:35 PM

stephen marandi became the protem speaker of the assembly

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी गुरुवार को स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल गंगवार ने राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित आज एक सादे समारोह में मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की...

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी गुरुवार को स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल गंगवार ने राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित आज एक सादे समारोह में मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।

इसके अलावा उन्हें विधानसभा की सदस्यता की भी शपथ दिलाई गई। बता दें कि स्टीफन मरांडी झारखंड विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्य हैं और 1980 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन सेवा के अधिकारी मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!