रांची में चोरों का आतंक, घर के दरवाजे पर चिपकाए पोस्टर- ‘यहां चोरी हो चुकी है, बेकार में मेहनत न करें’

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jun, 2021 06:17 PM

terror of thieves in ranchi posters pasted on the door of the house

पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा के बजाए अब चोरों के लिए ही तख्ती और पोस्टर लगाए जा रहे। जिसमें लिखा गया है कि इस घर में चोरी हो चुकी है, अब दोबारा प्रयास करना बेकार है। घर में अब ले जाने लायक कुछ नहीं बचा है। ऐसे पोस्टर पुंदाग ओपी क्षेत्र के भगवती नगर में...

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में चोरों के आतंक से लोग इस कदर परेशान हैं, कि अनूठे ढंग से इस पर रोक लगाने की कोशिश में जुट गए हैं। पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा के बजाए अब चोरों के लिए ही तख्ती और पोस्टर लगाए जा रहे।

जिसमें लिखा गया है कि इस घर में चोरी हो चुकी है, अब दोबारा प्रयास करना बेकार है। घर में अब ले जाने लायक कुछ नहीं बचा है। ऐसे पोस्टर पुंदाग ओपी क्षेत्र के भगवती नगर में दिखाई दे रही हैं। जहां कई घरों के बाहर मुख्य द्वार के पास इस तरह का पोस्टर और तख्ती लगे थे।

बताया जा रहा है कि इन दिनों पुंदाग में खाली पांव वाले चोर का तांडव मचा हुआ है।चोरों का एक गिरोह एक ही क्षेत्र के घरों को निशाना बना रहा है। चोरी से परेशान होकर अब लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगा कर चोरों को संदेश दे रहे हैं कि यहां पहले भी चोरी हो चुकी है अब आप यहां आकर दोबारा मेहनत न करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!