राज्यपाल ने 'सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी' का किया उद्घाटन, कहा- हम चैन की नींद सो पाते हैं क्योंकि...

Edited By Khushi, Updated: 06 Sep, 2024 04:08 PM

the governor inaugurated the  strong army prosperous india exhibition

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है।

राज्यपाल ने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग- थल सेना, वायुसेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नवीनतम सैन्य उपकरण, हथियार और भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यह‘आत्मनिर्भर भारत के तहत हो रहे रक्षा क्षेत्र में देश की प्रगति का भी प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है। हमारे देश द्वारा अत्याधुनिक हथियार व उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि हमारे वीर जवान दिन-रात सरहदों की रक्षा करते हैं। उन्होंने देश के उन सभी वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता अर्पित की जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राज्यपाल ने सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका अनुकरणीय योगदान देश को सशक्त और सुरक्षित बनाए रखता है। उन्होंने इस प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी सेना में सेवा करने की भावना को जागृत करेगी और देशभक्ति तथा अनुशासन की भावना को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कई सेना द्वारा प्रदर्शित साहसिक गतिविधियां और मोटर साइकिल डेयर डेविल्स शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!