झारखंड पुलिस में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक, प्रवृति को रोकने के लिए चलाया नया अभियान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Aug, 2022 04:37 PM

the increasing number of suicide incidents in jharkhand police is worrying

इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस के एसआई विशाल ठाकुर ने जवानों के साथ सामूहिक डांस की दो वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल करते हुए पुलिस कर्मियों को डांस के जरिए ड्यूटी को मनोरंजन के रूप में लेने की अपील की है।

गिरिडीह: झारखंड पुलिस में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पुलिस मुख्यालय को चिंताग्रस्त कर दिया है। एक हफ्ते के बीच में भी रांची और देवघर में दो पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या कर ली। इसके लिए अधिकारी से लेकर जवानों में आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए नया अभियान चलाया है।

इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस के एसआई विशाल ठाकुर ने जवानों के साथ सामूहिक डांस की दो वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल करते हुए पुलिस कर्मियों को डांस के जरिए ड्यूटी को मनोरंजन के रूप में लेने की अपील की है। वायरल वीडिओ में एसआई विशाल ठाकुर पुलिस जवानों के साथ डांस करते हुए वहां मौजूद डीएसपी संजय राणा को सलामी दे रहे है तो डांस के सहारे ही सारे पुलिस कर्मी यह भी संदेश दे रहे है कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है।

ड्यूटी को हर पुलिस अगर चुनौती और मनोरंजन के रूप में ले, तो निश्चित तौर पर किसी पुलिस कर्मी को 24 घंटे सात दिन ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होगा। इतना ही नहीं वायरल वीडीओ में डांस करने वाले पुलिस कर्मियों का गिरिडीह पुलिस के अधिकारियों और जवानों को यह भी बताना रहा की उन्हें जब मौका मिले, हर पुलिस कर्मी आपस में सामूहिक डांस कर अपना मनोरंजन खुद कर ले। इसे उन्हें कोई तनाव से दूर रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!