हेमंत सरकार के रावण राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष होगा और तेज: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 May, 2022 10:36 AM

the struggle to overthrow hemant sarkar s ravana kingdom will intensify

उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुवात हुई। तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने अलग राज्य के लिए सदन में प्राइवेट बिल लाया था। ठीक उसी प्रकार से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज हजारीबाग के हरणगंज में संपन्न हुवा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 वर्षों बाद हजारीबाग के ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे कार्यसमिति बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी सफूर्ती लाएगी।

उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुवात हुई। तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने अलग राज्य के लिए सदन में प्राइवेट बिल लाया था। ठीक उसी प्रकार से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठाक में और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की स्थिति सबसे भयावह हो गई है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस और कांग्रेस की समर्थित सरकारे रही है तब तब झारखंड को सर्वाधिक लूटा गया है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सर्वाधिक आदिवासी मूलवासी को ठगने का कार्य किया है। महापुरुष सिद्धू कानू के वंशज कि हत्या से लेकर आम आदिवासी परिवार कि हत्या व दुष्कर्म पर हेमंत सरकार मौन धारण कर रखी है।

उन्होंने कहा की हेमंत सरकार अधिकारियों की एक कौकस बनाकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसों को लूटने का काम कर रही है। जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार बनाने वाली जल जंगल जमीन के सर्वाधिक लूट में शामिल है। जल जंगल जमीन लूटने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 महीने में रिकार्ड 4143 लोगों कि हत्या जो प्रतिदिन 5.11 हत्या है, 3741 दुष्कर्म जो प्रतिदिन 4.64 दुष्कर्म है, नक्सल के 766 मामले, अपहरण के 3508 मामले सामने आए हैं। जबकि रघुवर सरकार में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और नक्सल पर पूर्ण नकेल कसा गया था। उन्होंने कहा कि जनता में जन आक्रोश है जिसका परिणाम है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक सर्वाधिक भाजपा के समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए हैं।

साथ ही प्रकाश ने कहा कि मोदी जी का 8 वर्ष का सेवाकाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा। 8 वर्ष के कार्यकाल में 35, 370, राम मंदिर अभियान समेत कई प्रमुख योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था भारत की हो गई है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। आतंकवाद पर नकेल कसा गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!