रांची वासियों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म, CM हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

Edited By Khushi, Updated: 04 Oct, 2024 11:08 AM

the years long wait of ranchi residents is now over

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है। वहीं इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है। वहीं इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है।

PunjabKesari

बता दें कि इस फ्लाईओवर का निर्माण दो दशकों से अधिक समय से लंबित था। कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण लगभग हो चुका है, लेकिन रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा। फ्लाईओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है। वहीं, सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में कहा कि रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी।

PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी, उसी के अनुरूप सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ। फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। यातायात व्यवस्था सुगम होगा। शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे, जिससे सड़कों पर आवागमन में आसानी होगी। वहीं, भारी माल वाहक वाहनों के पाकिर्ंग, लोडिंग-अनलोडिंग, वाहन चालकों के ठहरने सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कार्य एक ही जगह हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से इस इलाके में कई अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर का विस्तार होगा। यहां शहरी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेगी। कारोबार में गति आएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा। वहीं, इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

PunjabKesari

बता दें कि दो दशकों से अधिक की कोशिशों के बाद कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन होने जा रहा है। पुल का निर्माण शुरू होने के बाद कई बार परामर्शी बदले गए और इसके नक्शे में भी कई बार संशोधन किया गया। पिछले दिनों सीएम हेमंत सोरेन ने इस निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को तेजी से काम खत्म करने का निर्देश दिया था जिसके बाद अब 4 अक्टूबर को इसका उद्घाटन हो रहा है। कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन होने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने के बाद से रांची में लगने वाला जाम काफी कम हो जाएगा। इस फ्लाईओवर से यात्रा करके जिस सफर को पूरा करने घंटो का समय लगता था अब मिनटों में ही पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर नहीं होने के कारण पहले कांटाटोली चौक पर लगने वाले जाम के कारण 5 मिनट का रास्ता तय करने में भी 1 घंटे का समय लग जाता था। लोग घर से निकलने से पहले ये प्रार्थना करते थे की कांटाटोली पर जाम नहीं मिले। वहीं, ये भी बता दें कि कांटाटोली में फ्लाईओवर बनाने की योजना 2016 में बनाई गई थी। पहले 42 करोड़ रुपये में सिर्फ 900 मी का निर्माण होना था। फ्लाईओवर के निर्माण का काम 2017 में शुरू हुआ, बाद में 2018 में इसकी लंबाई बढ़ाकर 1250 मीटर कर दी गई, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। बाद में डीपीआर और डिजाइन को रिवाइज करके इसकी लंबाई 2250 मीटर कर दी गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!