गढ़वा में शराब दुकान में चोरी, चोरों ने पहले काटा शटर...स्टॉक रूम का तोड़ा ताला, फिर उड़ा ले गए 3 लाख की ब्रांडेड शराब

Edited By Khushi, Updated: 10 Apr, 2026 02:38 PM

theft at a liquor shop in garhwa thieves first cut through the shutter broke t

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने नकदी या सामान्य सामान नहीं, बल्कि महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच...

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने नकदी या सामान्य सामान नहीं, बल्कि महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

चोरों ने करीब 29 से 30 पेटी शराब चोरी की 
जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में स्थित एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने पहले शटर काटा और फिर स्टॉक रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ महंगी ब्रांडेड शराब की पेटियां चुराईं और बाकी सामान को हाथ भी नहीं लगाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 29 से 30 पेटी शराब चोरी की है, जिनमें सिग्नेचर और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे ब्रांड शामिल हैं। चोरी गई शराब की कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।

दुकान खोलते ही मंजर देख हैरान दुकानदार 
सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता चला कि कई पेटियां गायब हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस और उत्पाद विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, उत्पाद विभाग ने भी चोरी की पुष्टि करते हुए जांच जारी रखने की बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!