"जनता इस बार भाजपा को झारखंड से बाहर खदेड़ देगी", CM हेमंत बोले- BJP का झंडा ढोने वाला कोई नहीं बचेगा

Edited By Khushi, Updated: 14 Nov, 2024 12:36 PM

this time the public will drive bjp out of jharkhand  cm hemant said

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फिरकापरस्त ताकत बताते हुए कहा कि एक बार फिर से भाजपा को झारखंड से खदेड़ दिया जाएगा।

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फिरकापरस्त ताकत बताते हुए कहा कि एक बार फिर से भाजपा को झारखंड से खदेड़ दिया जाएगा।  

सोरेन ने बीते बुधवार को बिरनी के डुमरवा मैदान में सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड की जनता इस बार भाजपा को राज्य से बाहर खदेड़ देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का झंडा ढोने वाला कोई नहीं बचेगा। चुनाव जीतने के आत्म विश्वास से लबरेज सोरेन ने कहा कि वो जेल से निकलते ही इतनी योजनाएं बेटियों और बहनों के लिए शुरू कर चुके हैं कि अब भाजपा को पूछने वाला कोई नहीं है।              

मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली देकर हर व्यक्ति को एक बड़ा राहत देने का प्रयास किया गया है। भाजपा सिर्फ पूंजी पतियों के करोड़ो अरबों को माफ करती है, लेकिन झारखंड का बेटा होने के नाते हमने राज्य के गरीबों के दर्द को समझा और बिजली फ्री किया। वहीं फूलों-झानो योजना की चर्चा करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि इसे शुरू करने का मकसद यही रहा कि राज्य की बेटियों को उनके घर में सम्मान मिल सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!