आज भगवा रंग में रंग जाएंगे चंपई सोरेन, हजारों की संख्या में समर्थक सरायकेला से रांची के लिए रवाना

Edited By Khushi, Updated: 30 Aug, 2024 03:16 PM

thousands of champai soren s supporters left for ranchi from saraikela

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज यानी शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चंपई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य और सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने भी भाजपा की...

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज यानी शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चंपई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य और सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह कार्यक्रम राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक में आयोजित किया गया है। इसे लेकर सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में खरसावां एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के हजारों समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि खरसावां, कुचाई, खूंटपानी, सरायकेला, राजनगर से हजारों की संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता रांची में एकत्रित होंगे।

बता दें कि चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली से लौटकर झामुमो के प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, उनके इस्तीफे के बाद से उनका गढ़ सरायकेला भगवामय होना शुरू हो गया है। सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में रंग कर रहे मजदूरों ने कहा कि चंपई सोरेन की तरफ से ये आदेश है कि यहां पार्टी कार्यालय को भगवामय कर दिया जाए, क्योंकि चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं इसलिए यहां दफ्तर को भगवामय किया जा रहा है। दरअसल, सरायकेला के महुलडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। इसके अलावा यहां हर जगह बीजेपी के बैनर तैयार किए जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!