JJMP के तीन नक्सली पिस्टल व कारतूस के साथ अरेस्ट

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2024 01:26 PM

three naxalites of jjmp arrested with pistol and cartridges

झारखंड में पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सक्रिय सदस्यों को सतबरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नक्सलियों के पास से राइफल, पिस्तौल, छह कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई...

पलामूः झारखंड में पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सक्रिय सदस्यों को सतबरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के नक्सली एक बाइक पर सवार होकर ठेकेदार से रंगदारी वसूलने के लिए तुंबागाड़ा के इलाके में जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को खदेड़ लिया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान विजय पासवान, अशोक यादव और अखिलेश कुमार के रूप में हुई।

वहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे। अशोक यादव के खिलाफ लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है। इसके अतिरिक्त गिरफ्तार नक्सलियों के पास से राइफल, पिस्तौल, छह कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!