राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, रांची में नो फ्लाई जोन घोषित

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2024 09:40 AM

tight security arrangements for president s visit to jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। रांची डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। रांची डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

ये इलाके होंगे नो फ्लाई जॉन
बता दें कि 19 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से राजभवन और 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरू होते हुए राजेंद्र चौक से सदाबहार चौक से आईसीएआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर नामकुम के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

इन गतिविधियों पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध
वहीं,इस दौरान नो फ्लाई जोन और कार्यक्रम स्थल के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक सुबह पांच से रात दस बजे तक रहेगी। बता दें कि 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नामकुम स्थित भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!