जामताड़ा: फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे 2 युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2021 07:47 PM

traumatic death of two youths returning after watching football match

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मालडीहा स्कूल के निकट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। वहीं मैच देखने के बाद मंगलवार को देर शाम दो युवक मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। ​​​​​​​इसी क्रम में सरानपाड़ा के निकट एक बड़े पेड़ से टकराने से बाइक सवार...

 

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मालडीहा स्कूल के निकट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। वहीं मैच देखने के बाद मंगलवार को देर शाम दो युवक मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी क्रम में सरानपाड़ा के निकट एक बड़े पेड़ से टकराने से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई । स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के ही करजोरी गांव के राजेंन हांसदा और आकाश राय के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!