दादी के दसवीं के दिन तालाब में डूब गए 2 सगे भाई, दोनों की मौत; परिवार में छाया मातम

Edited By Khushi, Updated: 26 Jun, 2024 06:10 PM

two real brothers drowned in the pond on grandmother s tenth day

झारखंड के हजारीबाग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डाढा गांव का है। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले इसी गांव की एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक महिला का दशकर्म कार्य चल रहा था। इस दौरान मृतक महिला के 2 पोते (9 वर्षीय राजकुमार और 7 वर्षीय एस राज) शिव सागर तालाब में नहाने गए। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे अपने माता-पिता के 2 ही बेटे ही थे। दोनों बेटे की मौत के बाद घर में मातम छा गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!