बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- "झामुमो अब परिवार की नहीं बल्कि पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई"

Edited By Harman, Updated: 15 Sep, 2024 09:17 AM

babulal marandi targeted hemant soren

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में  शनिवार को भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर नवनीत हेंब्रम ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं, इस अवसर पर...

रांची: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में  शनिवार को भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर नवनीत हेंब्रम ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला।

PunjabKesari

"हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए बनी है"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड के सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि झामुमो अब परिवार की भीं नही बल्कि केवल पति पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। साथ ही झारखंड की मौजूदा सरकार द्वारा वादे पूरे न करने को लेकर कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए बनी है। इस सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नही किये। बताने के लिए इस सरकार के पास पांच काम भी नही हैं। नौकरी और बेरोजगारी भत्ता तो नहीं दिया, लेकिन अब तक नौकरी के नाम पर 17 युवाओं की मौत जरूर दी है।

"कांग्रेस पार्टी के युवराज को अब भारत का लोकतंत्र नहीं बल्कि चीन का तानाशाह पसंद आ रहा"
वहीं राहुल गांधी द्वारा विदेशी मुल्कों पर अपने देश को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है, उस पर बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज को अब भारत का लोकतंत्र नहीं बल्कि चीन का तानाशाह पसंद आ रहा। हजारों सिखों की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में विदेश की धरती पर गलत बयानी कर रहे। साथ ही कांग्रेस दल पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कांग्रेस पार्टी को न देश से प्रेम है न देश वासियों से। कांग्रेस अब तो देश के संविधान में दलितों पिछड़ों,आदिवासियों को मिले आरक्षण को भी समाप्त करने को सोच रही।

भाजपा के प्रति जन-जन में झुकाव बढ़ रहा-डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई
सदस्यता ग्रहण के इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि आज भाजपा के प्रति जन-जन में झुकाव बढ़ रहा है। नवनीत हेंब्रम जैसे लोग पुलिस की अच्छी नौकरी छोड़कर राजनीति के कठिन मार्ग के पथिक बन रहे यह देश के लिए, राज्य केलिए शुभ लक्षण हैं। वहीं राजनीति में शामिल होने पर पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने कहा कि राज्य की पीड़ा को दूर करने, एक खुशहाल और विकसित झारखंड बनाने के संकल्प के साथ मैंने राजनीति को अपनाया है। 

निर्दलीय होकर भी मैं सदा दल के साथ रहा-अमित यादव
साथ ही सदस्यता ग्रहण करते हुए विधायक अमित यादव ने कहा कि निर्दलीय होकर भी मैं सदा दल के साथ रहा। आज इसकी संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी हो रहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, मैं उसे पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

भाजपा एक विशाल महासमुद्र- पूर्व विधायक जेपी वर्मा
वहीं,पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने कहा कि अपने घर में आकर पूर्ण महसूस कर रहा। यह पार्टी एक विशाल महासमुद्र है। कहा कि पार्टी से मेरा पुराना नाता है। जितना दिन दूर रहा, वह मेरे जीवन का काला अध्याय है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!