"स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने को लेकर आयोग पूरी तरह से तैयार", रांची में 2 दिवसीय बैठक के बाद बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

Edited By Harman, Updated: 25 Sep, 2024 11:21 AM

chief election commissioner spoke after a 2 day meeting in ranchi

भारत निर्वाचन आयोग की टीम  23 और 24 सितंबर के दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पर आई। इस दौरान आयोग की टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठकें कर विचार विमर्श किया। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो दिवसीय बैठक के बाद मीडिया से बात की।

रांची: भारत निर्वाचन आयोग की टीम  23 और 24 सितंबर के दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पर आई। इस दौरान आयोग की टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठकें कर विचार विमर्श किया। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो दिवसीय बैठक के बाद मीडिया से बात की।

"महाराष्ट्र के दौरे के बाद चुनाव की तारीखों पर फैसला लिया जाएगा"
 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर आयोग पूरी तरह से तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा महाराष्ट्र के दौरे के बाद चुनाव की   तारीखों पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने समीक्षा बैठक के बारे में बात करते हुए कहा कि  हमने आगामी चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की। उसमें सबसे पहले राजनीतिक दलों   से मुलाकात की। उसमें सभी राष्ट्रीय पार्टियों के और क्षेत्रीय पार्टियों के रिप्रेजेंटेटिव आए।

"बुथ पर 100 परसेंट सीसीटीवी होना चाहिए"
 राजनीतिक पार्टियों की मांगों की बात करते हुए राजीव कुमार ने बताया कि सभी  राजनीतिक दलों का कहना था कि बुथ पर 100 परसेंट सीसीटीवी होना चाहिए, लाइंस में पार्टी के लोगों को जो हटा दिया       जाता है वह नहीं हटाना चाहिए और फेयर एंड फ्री इलेक्शन होना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुछ पॉलीटिकल पार्टी ने मांग की कि पोस्ट बैलेट की गिनती के दौरान उसकी                रिकॉर्डिंग की जाए। ताकि हम देख सके है। वहीं,इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम इसे जरूर रखेंगे और किसी को अगर उसे देखना है तो वह कोर्ट के माध्यम से उसे देख सकता है।

"हर पार्टी को समान लेवल प्लेइंग फील्ड मिलनी चाहिए"
  वहीं, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ हुई बैठक के बारे में बात करते हुए कहा है कि बैठक में सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, हर पार्टी को समान लेवल        प्लेइंग फील्ड मिलनी चाहिए। DM, SP को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रलोभन को दूर किया जाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनावों के दौरान बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे।      किसी भी पड़ोसी राज्य से यहां किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने के निर्देश दिए गए हैं।

"धान व खेलों के माध्यम से मतदान के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जाए"
 वही वोटरों की संख्या बढ़ाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि झारखंड बहुत ही ऐतिहासिक सांस्कृतिक और भारत की दृष्टि से जागृत जगह है तो उनको कहा गया है कि जैसे अभी धान के सीजन है तो   धान के आधार पर पिक्चर्स बनाकर उसे लोगों को जागृत करें। हॉकी व फुटबॉल के माध्यम से मतदान के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। सारे नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को बुला कर लोगों को     मतदान मे हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!