यूनेस्को की को-चेयर पर्सन डॉ0 सोनाझारिया मिंज ने की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात

Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2025 04:10 PM

unesco co chairperson dr sonajharia minj met minister shilpi neha tirkey

यूनेस्को की को-चेयर पर्सन डॉ0 सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिदो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ0 सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की...

Jharkhand News: यूनेस्को की को-चेयर पर्सन डॉ0 सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिदो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ0 सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। 

मंत्री श्रीमती तिर्की ने आज कहा है कि डॉ0 सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के साथ- साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ0 सोनाझारिया मिंज की व्यवहार कुशलता और सामाजिक ज्ञान ने काफी प्रभावित किया। डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा , संस्कृति , विरासत को मजबूती मिलेगी। 

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा , विज्ञान , संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतररष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। नि:संदेह डॉ0 सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शतप्रतिशत सफल होंगी। 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!