Vidhan Sabha Election 2024: चंदनकियारी में तीन तरफ से घिर गए हैं अमर कुमार बाउरी।। Chandankiyari vidhan sabha seat

Edited By Khushi, Updated: 21 Oct, 2024 12:05 PM

vidhan sabha election 2024 amar kumar bauri is surrounded from three sides

चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। बाउरी 67 हजार सात सौ 39 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक 58 हजार पांच सौ 28 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

चंदनकियारी: चंदनकियारी विधानसभा सीट झारखंड की सबसे हॉट सीट है क्योंकि यहां से बीजेपी के नेता अमर कुमार बाउरी विधायक हैं। चंदनकियारी विधानसभा सीट धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से झामुमो नेता हारू राजवर विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन के नेता उमाकांत रजक विधायक चुने गए थे तो 2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता अमर कुमार बाउरी विधायक बने, लेकिन छह विधायकों के साथ झारखंड विकास मोर्चा का एक धड़ा बीजेपी में शामिल हो गया था। इसलिए अमर कुमार बाउरी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर चुनाव में जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

इस बार भी बीजेपी चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी को ही मैदान में उतार रही है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की ओर से चंदनकियारी सीट पर 20 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया गया है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। बाउरी 67 हजार सात सौ 39 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक 58 हजार पांच सौ 28 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जेएमएम कैंडिडेट विजय कुमार रजवार 36 हजार चार सौ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने 81 हजार नौ सौ 25 वोट हासिल किया था। वहीं आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 47 हजार सात सौ 61 वोट हासिल किया था। इस तरह से अमर कुमार बाउरी ने उमाकांत रजक को 34 हजार एक सौ 64 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट हारू रजवार, 9 हजार एक सौ 89 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने जीत हासिल की थी। आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 36 हजार छह सौ 20 वोट हासिल किया था। वहीं जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने 33 हजार एक सौ तीन वोट हासिल किया था। इस तरह से उमाकांत रजक ने अमर कुमार बाउरी को 3 हजार पांच सौ 17 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट हारु रजवार, 13 हजार एक सौ 76 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2024 के चुनाव में अमर कुमार बाउरी को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन बड़ा दांव चल रहा है। दरअसल  विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू पार्टी के बीच तालमेल होना तय है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चंदनकियारी की सीट बीजेपी के खाते में जाएगी, लेकिन आजसू नेता उमाकांत रजक चुनाव लड़ने का कोई नया तरीका तलाश रहे हैं। चंदनकियारी में पिछले तीन चुनाव से अमर बाउरी और उमाकांत के बीच टक्कर होता आया है। वहीं उमाकांत रजक हर हाल में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चर्चा है कि उमाकांत रजक ने दो टूक कह दिया है कि वह चंदनकियारी से चुनाव लड़ेंगे। उमाकांत रजक के चुनाव लड़ने की स्थिति में अमर कुमार बाउरी को नुकसान हो सकता है। इधर जयराम महतो की भी नजर चंदनकियारी सीट पर है। अगर जयराम महतो ने चंदनकियारी से अपना प्रत्याशी उतारा तो भी वह बीजेपी-आजसू के आधार वोट में ही सेंध लगाएंगे। इसलिए चंदनकियारी सीट पर अमर कुमार बाउरी तीन तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि यहां आगे-आगे क्या होता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!