पलामू बाघ अभयारण्य में जंगली हाथी ने एक राहगीर को कुचला, दूसरे ने भागकर बचाई जान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Sep, 2021 05:51 PM

wild elephant crushes a passerby in palamu tiger reserve

पलामू बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि बुधवार रात पूरन सिंह (32) अपने एक रिश्तेदार के साथ बेतला वन क्षेत्र से होकर कहीं जा रहा था तभी उनपर हाथियों के झुण्ड ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसके दूसरे साथी ने...

 

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में जंगली हाथियों ने एक राहगीर को कुचल दिया। पलामू बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि बुधवार रात पूरन सिंह (32) अपने एक रिश्तेदार के साथ बेतला वन क्षेत्र से होकर कहीं जा रहा था तभी उनपर हाथियों के झुण्ड ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसके दूसरे साथी ने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचायी।

आशुतोष ने बताया कि उक्त घटना छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में हुई। शव को स्थानीय पुलिस की मदद से थाने लाया गया। आशुतोष ने बताया कि इस घटना के संबंध में मृतक के आश्रित को तत्काल 25 हजार रुपये दिए गये हैं और बाकी 3 लाख 75 हजार रुपये निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

राज्य में वन्यप्राणी से मनुष्य के मारे जाने पर कुल चार लाख रुपए क्षतिपूर्ति दिए जाने का नियम है। उल्लेखनीय है कि नौ सितम्बर को भी कुचिला गांव के समीप हाथी के हमले में मलिदा देवी नाम की महिला की मौत हो गई थी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!