महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही हैं: राज्यपाल

Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2023 12:31 PM

women have always been the backbone of our social

झारखंड के राज्यपाल सी0पी0 राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे इतिहास में कई ऐसी महिलाएं का उल्लेख मिलता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए।

रांची: झारखंड के राज्यपाल सी0पी0 राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे इतिहास में कई ऐसी महिलाएं का उल्लेख मिलता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए। राज्यपाल ने जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3), जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस 0(एक्सआईएसएस) एवं द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) द्वारा संयुक्त रूप से ‘पूर्वी भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला समूहों की भूमिका' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं प्रगति के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अपने उल्लेखनीय योगदान से देश-विदेश में नाम रौशन कर रही हैं।

PunjabKesari

"हमारी प्राचीन सभ्यता-संस्कृति में भी महिलाओं का बहुत आदर व सम्मान था"
उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता-संस्कृति में भी महिलाओं का बहुत आदर व सम्मान था। महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए महिला एवं पुरुष दोनों का सशक्त होना नितांत आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में देश के राष्ट्रपति पद को द्रौपदी मुर्मू , जो झारखंड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं और यहां के लोगों के हृदय में है, द्वारा सुशोभित करना महिला सशक्तिकरण का हमारे देश में एक सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सशक्तिकरण का सशक्त साधन है। इसलिए प्रत्येक बालिका को उचित शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक लड़का शिक्षा प्राप्त करता है, तो वह अकेला शिक्षित होता है, लेकिन अगर किसी परिवार में एक लड़की शिक्षा ग्रहण करती है, तो पूरे परिवार को लाभ होता है।

PunjabKesari

"हर्ष का विषय है कि महिलाओं की समग्र स्थिति में सुधार हो रहा है"
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लैंगिक भेदभाव के उन्मूलन और बालिका शिक्षा में सुधार के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना' महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि महिलाओं की समग्र स्थिति में सुधार हो रहा है। वे शिक्षा प्राप्त करने के प्रति जागरूक और सक्रिय हैं तथा सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर हैं। महिलाओं की जागरूकता हमारे देश व समाज के लिए शुभ संकेत है। राज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक वैश्विक मुद्दा है। समाज या राष्ट्र का विकास महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों ने लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह भी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास पर स्वयं सहायता समूहों का प्रभाव महत्वपूर्ण रहा है। इस अवसर पर जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के निदेशक डॉ0 जोसेफ एम0 कुजूर, सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) की कार्यकारी निदेशक डॉ0 अपराजिता गोगोई, द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) की अध्यक्षा प्रो0 इशिता मुखोपाध्याय आदि ने भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

Lucknow Super Giants

28/1

5.5

Delhi Capitals

Lucknow Super Giants are 28 for 1 with 14.1 overs left

RR 5.09
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!