योग मन को शांत करने की ऐसी व्यवस्था है जिससे मन शांति की ओर जाता है: बन्ना गुप्ता

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jun, 2022 06:42 PM

yoga is such a of calming the mind that mind leads to peace

इस अवसर पर मंत्री ने 68 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का विडियों, एम्बुलेन्स एप, आयुष वेवसाईट तथा झारखण्ड एम्बुलेंस दूरदर्षिका का शुभारंभ किये। मंत्री ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के 177 देश में मनाया जा रहा है। लेकिन...

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में 8वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने 68 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का विडियों, एम्बुलेन्स एप, आयुष वेवसाईट तथा झारखण्ड एम्बुलेंस दूरदर्षिका का शुभारंभ किये।

मंत्री ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के 177 देश में मनाया जा रहा है। लेकिन यदि सही मायने में बोला जाए तो इसका जन्म हमारे ऋषि-मुनियों तथा भारत के देवदूतो ने किया है और यह भारत से चलकर दुनिया के 177 देश योग दिवस के रूप में को मनाया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि योग मन को शांत करने की ऐसी व्यवस्था है जिससे मन शांति की ओर जाता है। योग हमारे तन को गरम, मन को शांत और पेट को नरम करने की ऐसी व्यवस्था है, जिस व्यवस्था से हम न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होते है। हमारे रसोई घर में एक छोटा-मोटा अस्पताल होता है।

उसी अस्पताल में दालचीनी, ईलाइची, लौंग, गोलकी जो हमारी घर में मिलती है। यदि हम इसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो हमारे कई अन्य विकार भी दूर हो जायेगे। मंत्री ने कहा कि व्ययाम करना अच्छी बात है लेकिन योग करने से आत्मा तथा परमात्मा की बीच एक आध्यात्मिक रिश्ता बनता है। यदि हम ओम भी कहते है तो बहुत सारी चीजे ऑक्सीजन के रूप में हमारे शरीर में समाहित हो जाती है। योग करने से हमारा शरीर बलबान तथा मानसिक रूप से मजबूत होता है। हम जितना व्यायाम करके नहीं कर सकते है उससे ज्यादातर योग के माध्यम से हम अपने शरीर को रोग मुक्त रख सकते है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!