पलामू में पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली संगठन TPC का जोनल कमांडर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Sep, 2020 05:07 PM

zonal commander of tpc naxalite organization armed with police

झारखंड के पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के जोनल कमांडर गिरेन्द्र गंझू उर्फ गिरेन्द्र जी को गिरफ्तार किया कर लिया गया है।

डालटनगंजः झारखंड के पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के जोनल कमांडर गिरेन्द्र गंझू उर्फ गिरेन्द्र जी को गिरफ्तार किया कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन टीपीसी का जोनल कमांडर गिरेन्द्र गंझू बिहार के औरंगाबाद जिले के छतरपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर पनाह लिए हुए है। नक्सली ने रिश्तेदार के घर आने से पूर्व औरंगाबाद में ही अपना इलाज कराया है। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कारर्वाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अरूण कुमार सिंह, छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया गया।

कुमार ने बताया कि विशेष टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से औरंगाबाद छतरपुर के बारा स्थित वीणा लॉज में छापामारी कर टीपीसी के जोनल कमांडर गिरेन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली गिरेन्द्र चतरा जिले के कूंदा थाना क्षेत्र के हिन्दीया गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली कमांडर गिरेन्द्र पर पलामू जिले के पिपरा, पांडू, मनातू, हुसैनाबाद, छतरपुर और हैदरनगर में कई मामले दर्ज हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!