आज बिहार दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सारण में भरेंगे सियासी हुंकार... पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2022 07:30 AM

10 big news of bihar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे स्वतंत्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छपरा के सिताबदियारा

पटनाः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे स्वतंत्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छपरा के सिताबदियारा पहुंचेंगे। यहां जेपी नारायण को श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यंमत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के कई नेताओंं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

कल बिहार आ रहें हैं अमित शाह...जेपी नारायण को देंगे श्रद्धांजलि
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कल यानी मंगलवार को जयंती है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी के गांव सिताब दियारा पहुंचेंगे। इस दौरान वह जेपी स्मारक भवन में जेपी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही अमित शाह विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

गोपालगंज सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेगी राबड़ी देवी की भाभी
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जहां एक तरफ भाजपा ने अपने उम्मीदवीरों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उपचुनाव में राबड़ी देवी की भाभी इंदिरा यादव की एंट्री हो गई है। तेजस्वी यादव की मामी ने गोपालगंज विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार अपनी ताल ठोंकी है।

लालू यादव ने PM मोदी पर साधा निशाना
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम सब संगठित होकर मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ ​देंगे। देश में आरएसएस का एजेंडा लागू किया जा रहा है। तानाशाही जैसे हालात हो गए है। हम लोगों को संगठित रहना होगा।

कल मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई गांव जाएंगे। इस दौरान वे समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन से यूपी के साथ-साथ बिहार में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इसी के चलते नीतीश सरकार ने आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में CM ने सुनीं 49 लोगों की सुनी समस्याएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 49 लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नीतीश के रहते अतिपिछड़ों के हितों से कोई समझौता नहीं: ललन सिंह
बिहार में स्थानीय निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों के आरक्षण को लेकर मचे घमासान के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते अतिपिछड़ों के हितों से कोई समझौता नहीं हो सकता।

तेजप्रताप के गाली देने के आरोप पर RJD नेता श्याम ने कही ये बात
राजद नेता श्याम रजक ने बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा गाली देने के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि 'समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई' जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है, उसको कुछ भी कहने का अधिकार है।

घरेलू विवाद के चलते मां ने 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत
बिहार के कैमूर जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर घरेलू विवाद के चलते एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

मुलायम सिंह के निधन पर बिहार के CM ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
मुख्यमंत्री नीतीश ने सपा संरक्षक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे।

सुशील मोदी ने नीतीश से की इस्तीफे की मांग
​​​​​​​पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शहरी निकाय चुनावों में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) और ईबीसी के लिए कोटे को पटना उच्च न्यायालय द्वारा अवैध घोषित किए जाने को लेकर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की। अदालत के फैसले से चुनाव प्रक्रिया अधर में लटक गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!