दरभंगा में CTET परीक्षा देते 12 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ इस फर्जीवाड़े का खुलासा

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2024 09:25 AM

12 fake candidates arrested while giving ctet exam in darbhanga

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया, "लहेरियासराय थाने क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों से नौ गिरफ्तारियां की गईं, जबकि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक केंद्र से दो और बहादुरपुर थाने के तहत आने वाले एक...

दरभंगा: बिहार पुलिस ने रविवार को दरभंगा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किसी ओर की जगह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2024 देने के आरोप में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया। 

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया, "लहेरियासराय थाने क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों से नौ गिरफ्तारियां की गईं, जबकि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक केंद्र से दो और बहादुरपुर थाने के तहत आने वाले एक केंद्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।" पुलिस ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन से इस फर्जीवाड़े का पता चला। बता दें कि लहेरियासराय के प्लस टू एमएल एकेडमी स्कूल दो, जिला स्कूल से दो, भिगो स्थित एंजेल हाई स्कूल से दो, बहादुरपुर थाना के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल केंद्र से एक, सदर थाने के दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ से एक परीक्षार्थी की गि पुलिस असली परीक्षार्थियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही रफ्तारी हुई है। 

असली परीक्षार्थियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने निरीक्षकों और प्रशासकों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस असली परीक्षार्थियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए लोग किसी अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!