बिहार में आकाशीय बिजली से 15 लोगों की मौत, CM नीतीश ने व्यक्त की संवेदना

Edited By Nitika, Updated: 16 Sep, 2020 11:03 AM

15 people died due to celestial lightning

बिहार में एक बार फिर आकाशीय बिजली (Thunderclap) ने कहर बरपाया है। राज्य के 6 जिलों में मंगलवार को वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली (Thunderclap) की चपेट में आकर 15 लोगों की...

 

पटनाः बिहार में एक बार फिर आकाशीय बिजली (Thunderclap) ने कहर बरपाया है। राज्य के 6 जिलों में मंगलवार को वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बिहार में आकाशीय बिजली (Thunderclap) की चपेट में आकर गोपालगंज, भोजपुर और रोहतास में 3-3 तथा सारण, कैमूर और वैशाली में 2-2 लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने अविलंब मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

वहीं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। आकाशीय बिजली (Thunderclap) से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!