पटना के पुनपुन में दीवार गिरने से 40 लोग घायल, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Aug, 2024 11:10 AM

40 people injured due to wall collapse in punpun patna

बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक दीवार के अचानक ढह जाने से लगभग 40 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि सभी...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक दीवार के अचानक ढह जाने से लगभग 40 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि सभी एक पूजा कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरी दीवार
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव की है। मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर की दीवार गिरने की सूचना मिली थी। हमें यह भी पता चला कि कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस अधिकारी, प्रशासन अधिकारी और एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके से करीब 40 लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया। वहां एक पूजा कार्यक्रम के लिए करीब 100 लोग एकत्र हुए थे...स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि  गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

सभी अस्पताल में भर्ती
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए करीब 100 लोग पहुंचे थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। इसी दौरान अचानक एक जर्जर दीवार गिर गई और पीछे बैठे हुए कई लोग दब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!