"9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे", PK का तेजस्वी पर तंज, कहा- GDP और GDP ग्रोथ के बीच का अंतर पता नहीं और...

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Sep, 2024 05:17 PM

9th class fail is telling the path of development of bihar pk taunts tejashwi

जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 9वीं फेल राजनेता शिक्षा की कमी के कारण राज्य को विकास की ओर नहीं ले जा सकते। दरअसल, भोजपुर में जनता को संबोधित...

भोजपुर: जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं। 

"9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा"
दरअसल, भोजपुर में जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई संसाधनों की कमी के कारण शिक्षित नहीं हो पाया, तो यह समझ में आता है। लेकिन अगर किसी के माता-पिता मुख्यमंत्री हैं और वह 10वीं कक्षा पास नहीं कर पाया, तो यह शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा है। उन्हें (तेजस्वी यादव) जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ के बीच का अंतर पता नहीं और वे बताएंगे कि बिहार कैसे सुधरेगा?

पीके ने कहा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की विरासत पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को लालू यादव के बेटे से परे अपनी प्रतिष्ठा बनानी है तो उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने कामों से खुद को साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) समाजवाद की परिभाषा तक नहीं बता सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!