"बिहार और देश की जनता ने मोदी जी को आईना दिखाने का किया काम", चुनावी नतीजों पर बोले अखिलेश सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2024 04:53 PM

akhilesh singh s first reaction came on the election results

लोकसभा चुनव के नतीजों के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने आज सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता ने मोदी जी को आईना दिखाने का काम किया है। जनता ने बता...

पटनाः लोकसभा चुनव के नतीजों के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने आज सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता ने मोदी जी को आईना दिखाने का काम किया है। जनता ने बता दिया कि सिर्फ भाषण से काम चलने वाला नहीं है।

"कुछ गड़बड़ियां हमारे दल के नेताओं ने की"
अखिलेश सिंह ने कहा कि कुछ गड़बड़ियां हमारे दल के नेताओं ने की हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने काम ठीक ढंग से नहीं किया हैं और दूसरी पार्टी की मदद की है। हम उसकी भी जांच कर रहे हैं। जो लोग भी गड़बड़ किए हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि वैसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन पार्टी में रहकर इधर-उधर करें यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अखिलेश सिंह ने राजद, वाम दल और भाकपा माले नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार एनडीए को झटका लगा है। वहीं, इंडी गठबंधन के लिए राहत वाली खबर है। इस बार विपक्षी गठबंधन के खाते में नौ सीटें आई हैं, जबकि एनडीए 30 सीटों पर सिमट गई।

महागठबंधन के खाते में 9 सीट
2019 के चुनाव में भाजपा-जेडीयू- लोजपा 39 सीटें जीती थी। तब विपक्षी दल कांग्रेस को एक सीट और राजद का पूरी तरह से सफाया हो गया था। इस बार भाजपा-जेडीयू को 12-12 , लोजपा-5 और हम-1 सीटें मिली हैं। वहीं इंडी गठबंधन में राजद-4, कांग्रेस-3, भाकपा माले-2 और एक निर्दलीय चुनाव जीते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। साथ ही दल के नेताओं को चेताया है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को नहीं बख्शेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!