Big Update on Maiya Samman Yojna Kist 2025: खत्म हुआ इंतजार! होली से पहले ही मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएंगे 5000 रूपये, मंत्री ने किया ऐलान

Edited By Geeta, Updated: 27 Feb, 2025 03:36 PM

big on maiya samman yojna kist 2025 maiya yojana 6th 7th installment

Maiya Samman Yojana 6th Installment Date: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना  (Maiya Samman Yojna) के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि, झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा (Chimra Linda) ने मंईयां सम्मान योजना...

Maiya Samman Yojana 6th Installment Date: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना  (Maiya Samman Yojna) के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि, झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा (Chimra Linda) ने मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मंत्री ने बताया कि, जल्द ही महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojna )की राशि आ जाएगी। जनवरी और फरवरी महीने की राशि होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की राशि 5000 रुपये भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें; Maiya Samman Yojana 2025: खुशखबरी! लाभुकों को जल्द मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त की राशि, सरकार ने दिए ये आदेश

Maiya Samman Yojna installment: लाभुकों को नहीं मिली जनवरी और फरवरी माह की किस्त

बता दें कि, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ( Mukhyamantri Maiya Samman Yojna ) की राशि महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है। लाभुक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं लाभुकों को खुशखबरी देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने जानकारी दी कि, 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी।

ये भी पढ़ें; Maiya Samman Yojana 2025: जल्द आएगा मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का पैसा! विभाग ने जारी किया ये निर्देश

होली से पहले सभी लाभुकों को मिलेगी मईयां सम्मान योजना की राशि

मंत्री ने कहा कि, मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि, होली से पहले सभी लाभुकों को मईयां सम्मान योजना की राशि मिल जाएगी।

 

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी। झारखंड में सरकार बनने के बाद से प्रदेश की सोरेन सरकार ने महिलाओं के खातों में पैसे भेजने शुरू भी कर दिए हैं। पहले महिलाओं के खाते में 1 हजार आया करते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!