Edited By Ramanjot, Updated: 09 Mar, 2025 06:41 PM

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 108 ASP और DSP अधिकारियों सहित 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 108 ASP और DSP अधिकारियों सहित 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन और विशाल शर्मा की नई पदस्थापना की गई है।
- IPS राजीव रंजन को अपर पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था), बिहार पटना बनाया गया है।
- IPS विशाल शर्मा को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन विभाग, पटना का प्रभार दिया गया है।
DSP और ASP के प्रमुख तबादले



- कामिनी बाला – बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
- प्रीतीश कुमार – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, सारण
- सुनीता कुमारी – अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना
- आलोक कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
- अजय प्रसाद – पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार पटना
- कुमार सागर – पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार पटना
- सुरभ सुमन – पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिहार पटना
- अनिल कुमार – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खड़कपुर, मुंगेर
- चंदन कुमार – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, सिवान सदर
- नवल किशोर – पुलिस अधीक्षक, यातायात, मोतिहारी
- अभिषेक आनंद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, मुंगेर





इन अधिकारियों को भी मिला नया पदभार
- शिवानंद सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, नगर व्यवस्था, मध्य पटना
- कल्याण आनंद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव, भागलपुर
- बसंती टुडू – पुलिस उपाधीक्षक, दहेज निरोध एवं महिला कोषांग, बिहार पटना
- अमरेंद्र कुमार – पुलिस उपाध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक यातायात कार्यालय, बिहार पटना
- संतोष कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10, पटना
- पूनम कुमारी – पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बोर्ड 17, बोधगया
- रामदुलार प्रसाद – पुलिस उपाधीक्षक, विधि व्यवस्था, नालंदा
- राजू कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, वैशाली
- विपिन कुमार शर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पटना
- अनुराग कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, औरंगाबाद
- अभिषेक कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, बिहार पटना



इन तबादलों को लेकर सरकार ने प्रशासनिक मजबूती का हवाला दिया है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।