अब सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी बिहार पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2020 04:49 PM

bihar police will also investigate sushant s former manager s suicide case

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई/पटनाः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल राजपूत के मित्र और क्रिएटिव कंटेन्ट मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगा। सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया था। मुंबई पुलिस ने अब तक लगभग 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें राजपूत के परिवार, उनके रसोइए और फिल्म उद्योग के लोग शामिल हैं। बिहार पुलिस सुशांत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए ‘‘अत्महत्या के लिए उकसाने'' के मामले की अलग से जांच कर रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (पटना जोन) संजय सिंह ने कहा कि हम सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करने जा रहे हैं और हम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेंगे, जो एक साल से उनके साथ रह रहा था। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी इस मामले से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर जा रहे हैं। वे सुशांत के घर पर भी गए थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि दिशा सालियान ने आठ जून को मुंबई में मलाड में स्थित एक ऊंची इमारत से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के अलावा दिशा ने भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों के काम का भी प्रबंधन किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!