बड़ा हादसा! नाव पलटने से 25 महिलाएं नदी में गिरीं, मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 03:03 PM

bihar sheohar bagmati river boat accident 25 women drowned

बिहार के शिवहर जिले में बागमती नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं से भरी नाव अचानक पलट गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गया।

Bihar News : बिहार के शिवहर जिले में बागमती नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं से भरी नाव अचानक पलट गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि लगभग 25 महिलाएं नदी पार कर खेतों में गेहूं काटने जा रही थीं। इसी दौरान बागमती नदी के बीच धारा में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और नाविकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उनकी तत्परता से 24 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला अब भी लापता है। लापता महिला की पहचान खुरपट्टी गांव निवासी गुलशन खातून (30), पत्नी इशा मोहम्मद के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीओ अविनाश कुणाल ने बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य संबंधित टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं और लापता महिला की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बागमती नदी पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से नाव के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है। महिलाएं रोजाना नाव से नदी पार कर खेतों में काम करने जाती हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!