झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, जानिए किसे मिली राज्य की जिम्मेदारी?

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2024 06:09 PM

bjp appointed election in charge for jharkhand assembly elections

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र,...

रांची: झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यादव के साथ महाराष्ट्र का सह-प्रभारी, विप्लव कुमार देव को हरियाणा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू एवं कश्मीर में किसी को भी सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। 


PunjabKesari


इन सभी राज्यों में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और दोनों ही विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस' (इंडिया) के घटक दल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!