BJP ने चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने पर जयंत सिन्हा को भेजा 'कारण बताओ नोटिस', कहा- पार्टी की छवि हुई खराब

Edited By Ramanjot, Updated: 21 May, 2024 11:17 AM

bjp sent show cause notice to jayant sinha for not participating in campaign

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा हजारीबाग से मौजूदा सांसद हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, ‘‘जब से पार्टी ने मनीष सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप (जयंत)...

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) को हजारीबाग लोकसभा सीट (Hazaribagh Lok Sabha seat) से मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को ‘‘खराब'' करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा हजारीबाग से मौजूदा सांसद हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, ‘‘जब से पार्टी ने मनीष सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप (जयंत) संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण के कारण पार्टी की छवि खराब हुई है।'' 

पार्टी ने जयंत सिन्हा से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर साहू ने  कहा कि यह जयंत सिन्हा के जवाब पर निर्भर करेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!