Dumraon Assembly Seat: डुमरांव में जेडीयू ने अगर ददन को उतारा तो हार जाएगी भाकपा माले? II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2025 05:16 PM

1980 में कांग्रेस ने एक बार फिर से वापसी की और राजा राम आर्या विधायक चुने गए थे लेकिन 1981 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस इंदिरा के कैंडिडेट वी.एन. भारती विधायक चुने गए थे। 1985 में डुमरांव सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार  बसंत सिंह विधायक...

Dumraon Assembly Seat: डुमरांव विधानसभा सीट बक्सर जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर साल 1951 में पहली बार हुए विधानसभा  चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट हरिहर प्रसाद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 1957 और 1962 में भी कांग्रेसी उम्मीदवार गंगा प्रसाद सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे। 1967 में डुमरांव सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट एच.पी.सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1972 में भी डुमरांव से हरिहर प्रसाद सिंह ही विधायक चुने गए थे। 1977 में इस सीट पर सीपीआई ने कब्जा जमाया और रामाश्रय सिंह विधायक चुने गए थे। 
PunjabKesari
1980 में कांग्रेस ने एक बार फिर से वापसी की और राजा राम आर्या विधायक चुने गए थे लेकिन 1981 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस इंदिरा के कैंडिडेट वी.एन. भारती विधायक चुने गए थे। 1985 में डुमरांव सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार  बसंत सिंह विधायक बने थे। बसंत सिंह इसके बाद 1990 और 1995 में भी जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन बार डुमरांव से ददन सिंह यादव चुनाव जीते थे। 2010 में जेडीयू की तरफ से डॉक्टर दाउद अली चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 2015 में जेडीयू कैंडिडेट ददन सिंह यादव एक बार फिर से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंच गए लेकिन 2020 में भाकपा माले के अजित कुमार सिंह ने यहां बाजी पलट दी थी। 

Dumraon Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में डुमरांव सीट पर भाकपा माले के कैंडिडेट अजित कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अजित कुमार सिंह को 71 हजार तीन सौ 20 वोट मिला था जबकि जेडीयू कैंडिडेट अंजुम आरा 46 हजार नौ सौ पांच वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से अजित कुमार सिंह ने अंजुम आरा को 24 हजार चार सौ 15 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं अरविंद प्रताप शाही 11 हजार पांच सौ 17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Dumraon Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में डुमरांव सीट पर जेडीयू कैंडिडेट ददन यादव ने जीत हासिल की थी। ददन यादव ने बीएलएसपी के राम बिहारी सिंह को 30 हजार तीन सौ 39 वोटों से हराया था। ददन यादव को कुल 81 हजार 81 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम बिहारी सिंह को कुल 50 हजार सात सौ 42 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय श्रीकांत सिंह को कुल 14 हजार छह सौ 56 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Dumraon Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में डुमरांव सीट पर जेडीयू कैंडिडेट दाउद अली ने जीत हासिल की थी। दाउद अली ने आरजेडी के सुनील कुमार को 19 हजार आठ सौ 46 वोटों से हराया था। दाउद अली को कुल 42 हजार पांच सौ 38 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुनील कुमार को कुल 22 हजार छह सौ 92 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीएस कैंडिडेट ददन यादव को कुल 17 हजार नौ सौ 56 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Dumraon Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में डुमरांव सीट से अखिल जन विकास दल के कैंडिडेट ददन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। ददन सिंह यादव ने जेडीयू कैंडिडेट राम बिहारी सिंह को 8 हजार पांच सौ पांच वोट के अंतर से हराया था। ददन सिंह यादव को कुल 31 हजार 89 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम बिहारी सिंह को कुल 22 हजार पांच सौ 84 वोट ही मिल पाए थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी की अनुराधा देवी को कुल 21 हजार सात सौ 30 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में डुमरांव विधानसभा सीट पर आरजेडी ने 35 सौ 81 वोट के मार्जिन से बीजेपी उम्मीदवार पर लीड बनाया था। डुमरांव सीट पर यादव,मुस्लिम,रविदास,अति पिछड़े और भूमिहार वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। अगर जेडीयू यहां से ददन सिंह यादव को फिर से अपना उम्मीदवार बनाती है तो ये सीट भाकपा माले की झोली से निकल सकता है लेकिन दमदार कैंडिडेट नहीं देने पर एक बार फिर भाकपा माले यहां लाल झंडा लहरा सकती है। 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!