Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jul, 2025 05:55 PM
वहीं 1980 में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट आनंद शर्मा ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1985 में शाहपुर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बिंदेश्वरी दुबे ने जीत हासिल की थी तो 1990 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर से जनता पार्टी के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने...
Shahpur Assembly Seat: शाहपुर विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू वीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते आरा का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। 1951 में ही शाहपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में शाहपुर सीट से रामानंद तिवारी ने एसपी पार्टी की टिकट से जीत हासिल की थी। 1957,1962,1967 और 1969 में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर रामानंद तिवारी ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा था। वहीं 1972 में शाहपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सूरज नाथ चौबे ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1977 में यहां से जनता पार्टी के कैंडिडेट जय नारायण मिश्रा ने जीत का परचम लहराया था।

वहीं 1980 में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट आनंद शर्मा ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1985 में शाहपुर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बिंदेश्वरी दुबे ने जीत हासिल की थी तो 1990 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर से जनता पार्टी के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। हीं 1995 के शाहपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी कैंडिडेट शिवानंद तिवारी ने जनता का भरोसा जीत लिया था तो 2005 और 2010 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुन्नी देवी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट राहुल तिवारी ने जीत का परचम लहराया था।
Shahpur Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राहुल तिवारी ने जीत हासिल की थी। राहुल तिवारी को 64 हजार तीन सौ 93 वोट मिला था जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शोभा देवी को 41 हजार पांच सौ 10 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राहुल तिवारी ने शोभा देवी को 22 हजार आठ सौ 83 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीजेपी उम्मीदवार मुन्नी देवी 21 हजार तीन सौ 55 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Shahpur Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार राहुल तिवारी ने जीत हासिल की थी। राहुल तिवारी को 69 हजार तीन सौ 15 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट विशेश्वर ओझा को 54 हजार सात सौ 45 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राहुल तिवारी ने विशेश्वर ओझा को 14 हजार पांच सौ 70 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट कृष्ण बिहारी सिंह, 3 हजार छह सौ 80 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Shahpur Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट मुन्नी देवी ने जीत हासिल की थी। मुन्नी देवी को 44 हजार सात सौ 95 वोट मिला था जबकि आरजेडी कैंडिडेट धर्मपाल सिंह को 36 हजार पांच सौ 84 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मुन्नी देवी ने धर्मपाल सिंह को 8 हजार दो सौ 11 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट कृष्ण बिहारी सिंह, 11 हजार दो सौ 74 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Shahpur Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर सीट से बीजेपी कैंडिडेट मुन्नी देवी ने जीत हासिल की थी। मुन्नी देवी को 34 हजार एक सौ 21 वोट मिला था जबकि आरजेडी कैंडिडेट शिवानंद तिवारी को 31 हजार तीन सौ 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मुन्नी देवी ने शिवानंद तिवारी के 2 हजार आठ सौ सात वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट धर्मपाल सिंह, 18 हजार सात सौ 66 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा सीट पर लेफ्ट कैंडिडेट ने बीजेपी उम्मीदवार पर 22 सौ 88 वोट की लीड बनाई थी। शाहपुर विधानसभा सीट पर यादव वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है। वहीं इस सीट पर ब्राह्मणों की तादाद भी निर्णायक स्थिति में है। पिछले आंकड़े और जातीय आधार को देखें तो कांग्रेस को थोड़ी सी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीजेपी को इस बार नया कैंडिडेट तलाशने की चुनौती रहेगी।