Bikram Assembly Seat: बिक्रम विधानसभा सीट पर BJP को हराने में भूमिहार वोटरों का है ‘हाथ’ ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jul, 2025 05:58 PM

वहीं 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने बिक्रम में लगातार जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर राम जनम शर्मा ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर...

Bikram Assembly Seat: बिक्रम विधानसभा सीट पाटलिपुत्र लोकसभा के तहत आता है। 1957 और 1962 में बिक्रम विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट मनोरमा देवी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1967 के चुनाव में बिक्रम सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट महावीर गोप यादव ने जीत का परचम लहराया था तो 1969 में भारतीय क्रांति दल के कैंडिडेट खदेरन सिंह ने बिक्रम सीट पर चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के चुनाव में बिक्रम सीट से एक बार फिर खदेरन सिंह ने कांग्रेस ओ के कैंडिटेट के तौर पर जीत हासिल की थी। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की तरफ से कैलाशपति मिश्रा ने बिक्रम सीट से जीत का परचम लहराया था।
PunjabKesari

वहीं 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने बिक्रम में लगातार जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर राम जनम शर्मा ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर अनिल कुमार ने बिक्रम में विरोधियों को मात दिया था तो 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट सिद्धार्थ सौरभ ने विरोधियों को करारी शिकस्त दी थी। बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि बिक्रम के भूमिहार वोटरों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। जब तक भूमिहार वोटरों का भरोसा जीतने में बीजेपी यहां काम नहीं करेगी तब तक उन्हें बिक्रम में हार का ही कड़वा स्वाद चखना पड़ेगा। 

Bikram Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में  बिक्रम सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट सिद्धार्थ सौरभ ने जीत हासिल की थी। सिद्धार्थ सौरभ को 86 हजार एक सौ 77 वोट मिला था जबकि निर्दलीय कैंडिडेट अनिल कुमार 50 हजार सात सौ 17 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह  से सिद्धार्थ सौरभ ने अनिल कुमार को 35 हजार चार सौ 60 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीजेपी उम्मीदवार अतुल कुमार 14 हजार चार सौ 39 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bikram Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार सिद्धार्थ ने जीत हासिल की थी। सिद्धार्थ को 94 हजार 88 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार को 49 हजार सात सौ 77 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सिद्धार्थ ने अनिल कुमार को 44 हजार तीन सौ 11 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट देवेंद्र वर्मा 4 हजार छह सौ 67 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bikram Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिल कुमार को 38 हजार नौ सौ 65 वोट मिला था जबकि एलजेपी कैंडिडेट सिद्धार्थ को 36 हजार छह सौ 13 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल कुमार ने सिद्धार्थ को 2 हजार तीन सौ 52 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रामजनम शर्मा 11 हजार आठ सौ 12 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bikram Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सीट से बीजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिल कुमार को 41 हजार एक सौ 40 वोट मिला था जबकि आरजेडी कैंडिडेट श्याम देव सिंह को 26 हजार नौ सौ 67 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल कुमार ने श्याम देव सिंह को 14 हजार एक सौ 73 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट शैलेश कुमार सिंह, 16 हजार पांच सौ सात वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में बिक्रम विधानसभा सीट पर मीसा भारती ने 4 हजार सात सौ 30 वोट की लीड बनाई थी। बिक्रम सीट पर सबसे ज्यादा असर भूमिहार वोटरों का है। बिक्रम में करीब 26 फीसदी भूमिहार वोटर हैं। इसके अलावा यहां रविदास और यादव वोटर भी निर्णायक संख्या में है। जब तक बिक्रम के भूमिहार वोटर बीजेपी को समर्थन नहीं देंगे तब तक यहां पर कमल का फूल खिल नहीं सकता है। 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!