झारखंड में प्रचंड जीत से उत्साहित CM हेमंत ने अब इन राज्यों के लिए की बड़ी घोषणा, कार्यकर्ताओं पर डाली जिम्मेवारी

Edited By Harman, Updated: 12 Dec, 2024 01:19 PM

cm hemant made a big announcement for these states

झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक सह आभार सभा बुधवार को कांके रोड स्थित आवास पर हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 2024 की जीत से हमें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसलिए...

रांची: झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक सह आभार सभा बुधवार को कांके रोड स्थित आवास पर हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार अस्थाई होती है। वह आती जाती रहती है, जबकि संगठन स्थाई होता है। संगठन मजबूत था, झारखंड में तभी हम 34 सीट जीत सके। प्रयास ऐसा हो कि अगली बार हम 44 सीट जीतकर अपने दम पर सरकार बना लें।

अन्य राज्यों में भी पार्टी को मजबूत बनाने की चर्चा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे कहा 2024 की जीत से हमें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसलिए अब हम झारखंड से बाहर भी संगठन का विस्तार करेंगे। बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में संगठन को और मजबूत करेंगे, ताकि झारखंड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को विस्तार दे सके। उन्होंने कहा कि बेहतर सांगठनिक क्षमता और मजबूती के ही कारण हम विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल कर सके। इसलिए हमें संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा।

"झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के हर कोने में पहुंचाना"
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड महिला शक्ति ने जो साथ दिया है, उसके लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है और सदैव उनके अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी की कड़ी मेहनत और करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद से झारखंड में मजबूत सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहर! साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में हमें पार्टी को और मजबूत करना है। झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के हर कोने में पहुंचाना है। मिलकर वंचित शोषित समेत समाज के सभी वर्ग को हक और अधिकार देने का काम करना है।

गौरतलब है कि झामुमो नीत गठबंधन 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया था। उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीट मिली थीं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!