CM नीतीश ने किया बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का उद्घाटन, भारत-मलेशिया के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2024 05:59 PM

cm nitish inaugurated the asian women s hockey championship

उद्घाटन समारोह के बाद आज का पहला मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच होगा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों से दमखम भरी खेल का प्रदर्शन देखने की उम्मीद है। दर्शकों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग...

राजगीर: बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर राजगीर में विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 आज से शुरू हो गई है। इस चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आयोजन का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के खेल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

उद्घाटन समारोह के बाद आज का पहला मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच होगा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों से दमखम भरी खेल का प्रदर्शन देखने की उम्मीद है। दर्शकों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद हैं।

PunjabKesari

बता दें कि एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की महिला हॉकी टीम भाग ले रही हैं।11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का दुनिया के 168 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल इसका कवरेज करेंगे। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!