बिहार में Corona के केस हुए कम, सरकार ने 9वीं से ऊपर सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का किया ऐलान

Edited By Nitika, Updated: 06 Feb, 2022 03:54 PM

corona cases decreased in bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए 9वीं से ऊपर सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का ऐलान किया है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए 9वीं से ऊपर सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तथा 9वीं एवं ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमान्य होगा। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी।

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। विवाह समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!