2 days ago
4 days ago
5 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Dinara Assembly Seat: दिनारा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Oct, 2020 06:08 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक दिनारा विधानसभा सीट है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक दिनारा विधानसभा सीट (Dinara assembly seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में चुनाव हुए और कांग्रेस (Congress) के रामानंद उपाध्याय विधायक चुने गए। 1957 और 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राम आशीष सिंह लगातार तीन बार चुनाव जीते। 1969 में कांग्रेस (Congress) के रामानंद प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। 1972 में कांग्रेस (ओ) के ही राम नारयण साह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के शिवपूजन सिंह विधायक चुने गए। 1980 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) इंदिरा ने कब्जा जमाया और लक्ष्मण राय विधायक चुने गए।1985 में कांग्रेस (Congress) की तरप से लक्ष्मण राय एक बार फिर से विधायक चुने गए। 1990 और 1995 में जनता दल (Janta Dal) के रामधनी सिंह लगातार दो बार विधायक बने। 2000 में रामधनी सिंह तीसरी बार भी विधायक चुने गए लेकिन इस बार वो जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 2005 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की टिकट पर सीता सुन्दरी देवी विधायक चुनी गई। 2010 और 2015 में इस सीट पर लगातार दो बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह विधायक चुने गए। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 2 हजार 691 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जय कुमार सिंह को कुल 64 हजार 699 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 62 हजार 8 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस (SHS) के बिनोद कुमार चौबे को कुल 4 हजार 265 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सीता सुन्दरी देवी को 16 हजार 610 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जय कुमार सिंह को कुल 47 हजार 176 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं सीता सुन्दरी देवी को कुल 30 हजार 566 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) की शीला सिंह को कुल 10 हजार 98 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बहुजन सामज पार्टी (BSP) की सीता सुन्दरी देवी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामधनी सिंह को 884 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। सीता सुन्दरी देवी को कुल 41 हजार 938 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामधनी सिंह को कुल 41 हजार 54 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अशोक कुमार गुप्ता को कुल 14 हजार 239 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जेडीयू (JDU) और एक बार बीएसपी का कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर जब जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) एक साथ चुनावी मैदान में थी तब भी जेडीयू की जीत हुई और जब जेडीयू (JDU) अलग होकर चुनाव लड़ी तब भी जेडीयू (JDU) की जीत हुई। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से राज्य सरकार को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार के चुनाव में किस पार्टी को चुनती है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह? मीनाक्षी नटराजन सीट चोरी में सब शामिल, सुप्रीम कोर्ट भी, नटराजन जैसा...
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
'UP में बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई, तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे' — BJP पर अखिलेश का सबसे...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है?
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस की उम्मीदें जिंदा! मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग करेगा बड़ा ऐलान,कुछ ही देर में...
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
USD $
24/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes