पापा रोज मेरे साथ करते हैं गंदी हरकतें, मां से कहती तो मुझे ही दोषी बताती... बेटी ने बताई टीचर पिता की दरिंदगी

Edited By Nitika, Updated: 05 May, 2022 06:31 PM

father dirty act with daughter

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक रुह कंपा देने वाली दरिंदगी सामने आई है, जहां पर एक बेटी ने अपने शिक्षक पिता का चेहरा बेनकाब किया है। बेटी ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि पापा रोज मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं। मां से कहती हूं तो वह मुझे ही दोषी बताती है।

 

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से एक रुह कंपा देने वाली दरिंदगी सामने आई है, जहां पर एक बेटी ने अपने शिक्षक पिता का चेहरा बेनकाब किया है। बेटी ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि पापा रोज मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं। मां से कहती हूं तो वह मुझे ही दोषी बताती है। वहीं लड़की ने पिता का वीडियो बनाकर एक्सपोज कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां पर लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता रोज उसके साथ गंदी हरकतें करते थे। वह जब मां से शिकायत करती तो वो उसे ही दोषी बता देती। मैं परेशान हो गई थी। इसके बाद जब मैं पिता के खिलाफ शिकायत लेकर रोसड़ा थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने मुझे भगा दिया। इतना ही नहीं लड़की ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और उसे थाने लेकर पहुंची।

वहीं लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की उम्र 50 साल है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से लड़की अपने मामा के घर पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!